नई दिल्ली, एएनआइ। पिछले पांच सालों से तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ चल रहा यौन उत्पीड़न मामले पर फैसला अगले छह महीनों में हो जाएगा। यह जानकारी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दी गई। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि इस मामले को 6 महीने में खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही कोर्ट ने तरुण तेजपाल पर लगे आरोपों को खारिज करने से इंकार कर दिया।
वर्ष 2013 में तेजपाल पर उनकी ही जूनियर कलीग ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तब से यह मामला कोर्ट में चल रहा है। जाने माने पत्रकार तरुण तेजपाल पर अपनी ही सहकर्मी पर लिफ्ट में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। आरोप है कि गोवा में ‘थिंक फेस्ट’ के दौरान होटल की लिफ्ट में उन्होंने अपने साथ काम करने वाली एक पत्रकार का यौन उत्पीड़न किया। बता दें कि आरोप लगाने वाली पत्रकार की उम्र तरुण तेजपाल की बेटी के बराबर है।
तरुण तेजपाल को राहत नहीं, यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज करने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
