• Thu. Sep 17th, 2026

ऐ मेरे वतन के लोगो गीत के साथ शहीदो के परिजनो का हुआ सम्मान तो भीग उठी हर आंख, रतलाम प्रेस क्लब के आयोजन में देशभक्ति गीतो से सजी सुरीली सांझ

BySurendra Jain

Aug 16, 2019

– शहीदो को किया नमन , पुलिस एवं पत्रकारो ने भी सुनाए राष्टÑभक्ति के नगमें
रतलाम। कर चलें हम फिदा जानों तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों….
ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुएें हैं उनकी जरा याद कुर्बानी….ये गीत जब हॉल में गूंजे तो सदन में बैठी हर आंख नम और मन भावुक हो उठा। यह समां था रतलाम प्रेस क्लब द्वारा आयोजित एक शाम शहीदों के नाम आयोजन का।
रतलाम प्रेस क्लब, प्रवीण सोनी सोनी मित्र मंडल द्वारा सागोद रोड स्थित जेएमडी पैलेस होटल में एक शाम शहीदों के नाम, जरा याद कुर्बानी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देशभक्ति और शहीदों की याद में तरानों के साथ ही रतलाम जिले के पांच शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत वरिष्ठ पत्रकार पं मुस्तफा आरिफ ने मादरे वतन पर आधारित कविता से की ।
सुर साधक इंदौर कारोके क्लब के विजय पाठक, रतलाम के गिरीश शर्मा, संगीता जैन, राधा चाहर और इमरान खान ने देशभक्ति के बेहतरीन तरानों से संगीत की सांझ का सार्थक किया। कार्यक्रम में देशभक्ति के तरानों और शहीदों के परिवारों की मौजूदगी से ऐसा समां बंध गया कि कार्यक्रम में आए नामली थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला और महिला थाना प्रभारी सीमा भंडारी ने भी देशभक्ति के तराने गाकर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
पत्रकार सुशील खरे और भुवनेश पंडित ने भी गीत गाकर समां भुवक कर दिया। पीआरओ शकील खान ने शेर सुनाकर देश प्रेम का जज्बा जाहिर किया।
सभी ने किया शहीदों को याद और नमन…
आयोजन में पूर्वमंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर सुनीता यार्दे, मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर , नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, , नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी, एमआइसी सदस्य सूरज जाट , पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, किसान राष्टÑपति पुरूस्कार प्राप्त विज्ञान शिक्षक गजेन्द्रसिंह राठौर , किसान नेता राजेश पुरोहित सहित कई गणमान्य जन सम्मिलित हुए। अतिथियों की अगवानी प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव मुकेशपुरी गोस्वामी सहित पदाधिकारियों ने की। अतिथियों सहित प्रेस क्लब से जुड़े लोगों व अन्य ने शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।
जब परिजनों का किया अभिनंदन तो भर आईं आंखें…
आयोजन में रतलाम प्रेस क्लब द्वारा नेवी में आईएनएस विक्रमादित्य को बचाते हुए शहीद हुए लेफ्टीनेंट कमांडर धर्मेंद्रसिंह चौहान सिंह चौहान की माता टमा कुंवर, सीआरपीएफ में 2003 में नक्सली हमले में शहीद हुए चंपालाल मालवीय, की पत्नी दुर्गादेवी मालवीय, 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध में शौर्य के साथ वीरगति को प्राप्त हुए शहीद मोहनसिंह झाला के बेटे आईए थाने पर पदस्थ नरेंद्रसिंह झाला,
पुलिस आरक्षक के रूप में नक्सलियों से लोहा लेते हुए 2000 में शहीद हुए फखरुद्दीन की पत्नी वहीदा बी और राज्य पुलिस सेवा में कंजरों से मुठभेड़ के दौरान शौय का प्रदर्शन करते हुए शहीद हुए रामराज यादव के परिजनों का शॉल मोतियों की माला ओढ़ाकर अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब सचिव मुकेशपुरी गोस्वामी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। इस भावुक क्षण में परिजनों की अश्रुधारा बह निकली तो उपस्थितों की भी आंखें डबडबा आई।
सुर साधकों का भी सम्मान
रतलाम प्रेस क्लब की ओर से आयोजन में डीआरएम आरएन सुनकर आदि अतिथियों ने सुर साधक विजय पाठक, संगीता जैन, राधा चाहर, गिरीश शर्मा, इमरान खान, टीआई किशोर पाटनवाला, सीमा भंडारी का भी सम्मान कर स्मृति चिह्न भेंट किया।
शहीदों के परिवारों को निशुल्क शिक्षा की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान रतलाम प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य अजीत मेहता ने घोषणा की, कि शहीदों के परिवार का कोई भी बच्चा यदि शिक्षा प्राप्त करना चाहेगा तो उसे शिशुवन एकेडमी में उनकी ओर से निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम में शहीद धर्मेन्दसिंह के नाम पर रतलाम मेडिकल कॉलेज का नाम रखने का के लिए प्रयास करने का भी संकल्प लिया गया।
ये भी रहे मौजूद…
आयोजन में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, सुरेंद्र जैन, हरिनाथ द्विवेदी, रतलाम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राकेश पोरवाल, कोषाध्यक्ष भेरूलाल टांक, सहसचिव नरेंद्र अग्रवाल, मुबारिक शेरानी, कार्यकारिणी सदस्य इंगित गुप्ता, भुवनेश पंडित, दिनेश दवे, रमेश सोनी, हरिवंश शर्मा, ओम त्रिवेदी , वरिष्ठ सदस्य रमेश टांक, अरुण त्रिपाठी, सुजीत उपाध्याय, ऋषि कुमार शर्मा, अजीत मेहता, विजय मीणा, सुशील खरे ,किशोर जोशी, केके शर्मा ,जलज शर्मा , हैमन्त भट्ट ,विवेकानंद चौधरी, दुर्गेश पंवार, देवेन्द्र लिंबोदिया, राजेश पुरोहित , नीरज बरमेचा, प्रवीण सोनी, अभय काबरा, राकेश नाहर, ललित दख, अनिल कटारिया, प्रदीप उपाध्याय, सूरज जाट, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गजेन्द्रसिंह राठौर, सुनिल पारीख, लायनेस क्लब अध्यक्ष कल्पना पुरोहित, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन अदिति मिश्रा ने किया। आभार मुकेशपुरी गोस्वामी ने माना।

error: Content is protected !!