श्री नगर(एजेंसी)। जम्मू कश्मीर की विधानसभा में भी बुधवार को जीएसटी बिल पास हो गया है। जीएसटी बिल पर बहस के दौरान विधानसभा में खासा हंगामा भी हुआ। अंतत: बिल राज्यपाल को कुछ सिफारिशों के साथ भेजने का निर्णय पारित कर दिया गया।
30 जून की रात से पूरे देश में समान रूप से लागू हुआ जीएसटी केवल जम्मू कश्मीर में ही लागू नहीं हो सका था। इसकों लेकर पूरे देश में सोशल मीडिया पर भी खासी बहस छिड़ी हुई थी। कश्मीर में भी विपक्षी दल जीएसटी बिल को कश्मीर की आर्थिक स्वायत्तता पर हमले के रूप में प्रदर्शित करने में जुटे थे।
