• Fri. Oct 30th, 2026

जिला शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहेगी

BySurendra Jain

Jul 27, 2019

रतलाम। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम पर शनिवार को संपन्न हुई कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि आगामी विभिन्न त्योहारों के दौरान प्रशासन तथा पुलिस द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की जाएगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, शहर काजी अहमद अली, प्रेम उपाध्याय, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष अशोक चौटाला, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़, शैलेंद्र डागा, सीएसपी मानसिंह ठाकुर, सीएसपी ट्रेफिक विलास वाघमारे तथा सदस्यगण उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!