• Fri. Oct 30th, 2026

85 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया

BySurendra Jain

Jul 27, 2019

रतलाम। जिले में दस्तक अभियान में चिन्हांकित कुपोषित बच्चों के लिए रक्त उपलब्धता हेतु जिला चिकित्सालय रतलाम में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, एसडीएम श्रीमति लक्ष्मी गामड, डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन, सीएमएचओ डा. प्रभाकर ननावरे, डा. आनन्द चन्देलकर आदि उपस्थित थे। शिविर में कुल 85 लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया जिसमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने सबसे अधिक संख्या में रक्तदान किया। शिविर में तहसीलदार गोपाल सोनी, डीपीएम डा. वीरेन्द्र रघुवंशी, पुलिसकर्मी, शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर में गोविन्द काकानी, दिलीप भंसाली सहित अन्य समाजसेवीजनों ने उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान किया। सीएमएचओ डा. प्रभाकर ननावरे ने सभी विभाग प्रमुखों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

You missed

error: Content is protected !!