खबर पक्की, 29 अक्टूबर, रतलाम। डीईओ आबकारी विभाग श्री विकास मण्डलोई ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जावरा अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र रोजाना, भीमा खेड़ी, चैंपिया, मावता तथा रिछा देवड़ा में दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया।
कार्यवाई के दोरान विधिवत् तलाशी लेकर 56 पाव देशी मदिरा प्लेन, 15 लीटर हाथ भट्टी, 200 किलोग्राम लहान जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क,च व 36 के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 27 हजार 200 रुपये है ।
