रतलाम। शराब पीकर वाहन चलाना व वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करना अब चालकों को भारी पड़ेगा वही वाहन के बीमा संबंधित कागज पूर्ण नहीं होने पर भी चालान बनाए जाएंगे। 29 जुलाई से रतलाम पुलिस विशेष चालान अभियान प्रारंभ करेगी।
रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा जारी निर्देश में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि कोई भी वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाता है, चलते वाहन में मोबाइल से बात करता है, वाहन चेकिंग के दौरान थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं होना, चार पहिया वाहन पर काली फिल्म लगी होना, वाहन पर प्रेशर हारने लगा होना, वाहनों पर नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं दिखाई देना, छोटे बच्चों द्वारा बिना लाइसेंस से वाहन चलाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिले भर में पुलिस ध्दारा 29 जुलाई से विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। रतलाम पुलिस ने जिले भर के वाहन चालकों से निवेदन किया है कि वे अपने वाहन के कागज साथ रख कर चले व होने वाली असुविधाओ से बचें।
वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करना, शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, 29 जुलाई से रतलाम पुलिस चलाएगी विशेष वाहन चेकिंग अभियान
