रतलाम। जल शक्ति अभियान के तहत रतलाम आए वरिष्ठ आईएएस जिला नोडल अधिकारी प्रवीण गर्ग ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर जल संरचनाओं का निरीक्षण किया। उसके बाद बुधवार सुबह पुन: बैठक लेकर जिले में अभियान के सुनियोजित ढंग से क्रियान्वयन के लिए एक्शन प्लान पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की।
इस बैठक में नोडल अधिकारी गर्ग ने कहा कि रतलाम जिले में भूजल स्तर के ग्राफ को ऊंचा उठाया जा सकता है। इसके लिए सभी विभाग मिलजुल कर सामूहिक प्रयास करेंगे तो बेहतर नतीजे निश्चित रूप से सामने आएंगे। जिले में जल आंदोलन की आवश्यकता है। इस अभियान से सभी समाजों को जोड़ा जाना आवश्यक है। काम शुरू करने के बाद लगातार मॉनिटरिंग करना पड़ेगी। साथ में आए केंद्र में डायरेक्टर लॉजिस्टिक तथा जिले के ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र अहिरवार ने भी बैठक में जल संरक्षण संवर्धन की दिशा में कार्य करने के लिए उपयोगी सुझाव दिए।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में कहा कि सभी संबंधित विभागों को साथ लेकर कार्ययोजना पर अमल किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री निशा डामोर तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
जल संरचनाओं के निरीक्षण पश्चात नोडल अधिकारी गर्ग ने पुन: बैठक लेकर एक्शन प्लान पर चर्चा की
