• Tue. Aug 4th, 2026

गोपाल गौशाला कॉलोनी की युवती ने की आत्महत्या

BySurendra Jain

Jul 4, 2017

रतलाम। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात गोपाल गौशाला में रहने वाली एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस युवती ने मौत से पहले एक पत्र लिखा, उसमें लिखा गया- मैं मेरी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं, माता-पिता को दु:खी नहीं देख सकती। 6 महीने पहले ही बैंगलोर के एक परिवार में उसकी शादी हुई थी। युवती का नाम पूजा पिता दिलीप जैन उम्र 20 वर्ष है। पूजा करीब एक महीने से मायके में ही रह रही थी। सोमवार शाम से ही वह कुछ मायूस थी, रात में उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। दीनदयाल नगर थाने के पुलिस अधिकारी प्रकरण की जांच कर रहे है।

You missed

error: Content is protected !!