• Tue. Jul 28th, 2026

धोनी की धीमी फिफ्टी से हारा भारत, 190 का लक्ष्य भी नहीं हांसिल कर पाए

BySurendra Jain

Jul 3, 2017

नार्थ साउंड एंटिगा(एजेंसी)। वेस्टइंडीज के साथ तीसरा मैच खेलने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम की शर्मनाक हार हुई है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने महज 190 रनों का लक्ष्य रखा था, इसे भी भारतीय टीम पूरा नहीं कर सकी और केवल 178 रन ही बनाए जा सके। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मुश्किल पिच पर आखिर तक खेलते रहे लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। धोनी ने इस मैच में अपने कैरियर की सबसे धीमी फिफ्टी लगाई। महेंद्र सिंह धोनी ने 114 गेंदों में मात्र 54 रन बनाए, जिसमें सिर्फ एक चौका शामिल है. धोनी का स्ट्राइक रेट सिर्फ 47 का ही रहा। धोनी ने अपना पहला चौका 103 गेंदों के बाद जड़ा. लेकिन आखिरी ओवर से पहले ही धोनी चलते बने।

धोनी ने 108 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए. महेंद्र सिंह धोनी का यह सबसे धीमा वनडे अर्धशतक था, वहीं किसी भारतीय की ओर से यह दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक था। सदागोपन रमेश के नाम भारत की ओर से सबसे धीमा अर्धशतक का रिकॉर्ड है,उन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ 200 गेंदों में 82 रन बनाए थे। वहीं सौरव गांगुली ने भी एक बार 105 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को एंटीगुआ में खेले गए तीसरे वनडे में 11 रनों से मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। अब भारत को सीरीज जीतने के लिए आखिरी वनडे मैच हर हाल में जीतना होगा। हालांकि वह सीरीज नहीं हार सकता। वेस्टइंडीज फिलहाल 1-2 से पीछे है, ऐसे में उनकी कोशिश आखिरी मैच जीतकर सीरीज बराबर करने की होगी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 189 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया। आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 49.4 ओवर में 178 पर ही ढेर हो गई और ये मैच 11 रनों से हार गई।

 

error: Content is protected !!