• Mon. Aug 17th, 2026

पीएम मोदी की नसीहत के बाद आकाश विजयवर्गीय को निलंबित कर सकती है बीजेपी : सूत्र

BySurendra Jain

Jul 2, 2019

खबर पक्की: 2 जुलाई नई दिल्ली ,पीएम नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना के बाद आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर बीजेपी विचार कर रही है। राज्य इकाई से केंद्रीय नेतृत्व की चर्चा हुई है और सूत्रों के अनुसार संभावना है कि आकाश विजयवर्गीय को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा और उन्‍हें निलंबित भी किया जा सकता है। इंदौर बीजेपी इकाई के कुछ नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। गौरतलब है कि आकाश की जेल से रिहाई के बाद शहर इकाई ने उनका स्वागत किया था।
मंगलवार को ही प्रधानमंत्री मोदी ने आकाश विजयर्गीय द्वारा एक अधिकारी को पीटने से जुड़े घटनाक्रम पर गहरा संज्ञान लेते हुए नसीहत दी कि ‘बेटा किसी का हो, मनमानी नहीं चलेगी। हालांकि, प्रधानमंत्री ने इस संदर्भ में किसी का नाम नहीं लिया। सूत्रों ने बताया कि भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कहा, ‘बेटा किसी का हो, ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।’ उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, जो पार्टी का नाम कम करता है, अस्वीकार्य है।उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह सभी पर लागू है। वहीं दूसरी ओर आज इंदौर हाई कोर्ट ने आकाश विजयवर्गीय जिस मकान को बचाने के लिए गए थे उस मकान को गिराने का आदेश देकर नगर निगम के लिए रास्ता साफ कर दिया है इससे साफ पता चलता है कि नगर निगम सही कर रही थी और आकाश विजयवर्गीय ने जो किया वह गलत था।

You missed

error: Content is protected !!