• Sun. Aug 16th, 2026

आकाश विजयवर्गीय के बल्ला चलाने से मोदी नाराज उन्हें और उनका स्वागत करने वालों को पार्टी से निकाल देना चाहिए।

BySurendra Jain

Jul 2, 2019

खबर पक्की: 2 जुलाई नई दिल्ली, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें किसी भी तरह से स्वीकार नहीं हैं।  पीएम मोदी ने यह बात बिना किसी का नाम लेते हुए भाजपा संसदीय दल की बैठक में कही। भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने बताया, ‘प्रधानमंत्री बहुत नाराज थे। उन्होंने कहा कि बदसलूकी करने, पार्टी को बदनाम करने या सार्वजनिक रूप से अहंकार दिखाने का हक किसी के पास नहीं है। उन्होंने कड़े शब्दों में यह बात कही। साथ ही कहा कि ऐसी हरकतें स्वीकार नहीं है।’
वहीं, सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि चाहे किसी का बेटा हो, उसे पार्टी से निकाल देना चाहिए। इसके साथ ही सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि जिन्होंने भी उनके जेल से बाहर आने के बाद स्वागत किया है, उन्हें भी पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। बता दें, कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारी को बैट से पीटने के मामले में अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय का बचाव किया था। उन्होंने कहा कि वह अभी ‘कच्चा खिलाड़ी’ है। साथ ही उन्होंने कहा था कि यह बड़ा मामला था नहीं, इसे बड़ा बनाया गया है।

You missed

error: Content is protected !!