• Sun. Aug 16th, 2026

छिंदवाड़ा जिले में कुएं की सफाई के दौरान हादसा, तीन युवकों की मौत

BySurendra Jain

Jul 1, 2019

छिंदवाड़ा। सौंसर थाना क्षेत्र के टाकिज क्षेत्र में सोमवार की दोपहर में करीब 3 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब कुएं की सफाई करने उतरा एक युवक को बचाने के प्रयास में दो अन्य लोग भी कुएं के दलदल में फंस गए। इस हादसे की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और प्रशासनिक अधिकारी सहित रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। जहां भंसाली फैक्ट्री से आई रेस्क्यू की टीम ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव को कुएं से बाहर निकाला। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।
सौंसर पुलिस के अनुसार टाकिज क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 12 निवासी श्रीराम पिता मधुकर राजुके उम्र 40 साल वार्ड क्रमांक 9 निवासी साहिद पिता शेख मंसूरी उम्र 38 साल के कुएं की सफाई कर रहा था। सफाई के दौरान जब श्रीराम दोपहर में करीब 3 बजे कुएं के अंदर उतरा और काफी देर तक श्रीराम की आहट नही आई और वह कुएं के अंदर दिखाई भी नही दिया तो उसने बचाने के प्रयास साहिद भी कुएं के अंदर गया।
जब साहिद और श्रीराम का भी पता नही चला तो साहिद का भाई साकिर पिता शेख मंसूरी उम्र 25 साल भी कुएं के अंदर गया। लेकिन काफी देर तक तीनों की आहट नही हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया और इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास से सोमवार की शाम करीब 6 बजे तीनों के शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
इस मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार तीनों के शव को कुएं से बाहर निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा। तभी भंसाली फैक्ट्री की टीम शाम करीब 5.00 बजे घटना स्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद आधे घंटे की मशक्कत करते हुए रेस्क्यू टीम ने तीनों शव को निकाला। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

You missed

error: Content is protected !!