• Sat. Aug 15th, 2026

इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय ने निगम अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटा

BySurendra Jain

Jun 26, 2019

इंदौर। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम अधिकारी को क्रिकेट बैट से पीटा। जानकारी के मुताबिक गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर मकान को तोड़ने के लिए निगम की टीम पहुंची थी। इस दौरान तीन नंबर क्षेत्र से विधायक आकाश विजयवर्गीय भी वहां पहुंच गए। उन्होंने निगम अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि आप 5 मिनट में यहां से नहीं गए तो आगे जो होगा इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी। इसके बाद उनके साथ मौजूद लोगों ने पोकलेन की चाबी भी निकाल ली। इसके बाद निगम के अधिकारियों और विधायक के बीच जमकर विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। आकाश विजयवर्गीय ने पोकलेन मशीन पर पथराव कर उसे फोड़ दिया।
विवाद के बाद एमजी रोड थाने का घेराव
विधायक आकाश विजयवर्गीय और उनके समर्थकों द्वारा नगर निगम अधिकारियों के साथ मारपीट के बाद जमकर हंगामा खड़ा हो गया। विधायक और भाजपा कार्यकर्ता वहां से एमजी रोड थाने पर पहुंच गए। इसके बाद भाजपा विधायक रमेश मेंदोला भी थाने पहुंच गए और निगम अधिकारियों द्वारा के खिलाफ जांच करने की बात कही। घटना की सूचना जैसे ही नगर निगम दफ्तर में लगी, सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया।

You missed

error: Content is protected !!