खबर पक्की: लखनऊ, 24 जून लखनऊ बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ अपना गठबंधन पूरी तरह से तोड़ लिया है। मायावती ने सोमवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि बसपा अब आगे के सभी छोटे-बड़े चुनाव अपने बूते पर लडेगी। बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, ‘लोकसभा आम चुनाव के बाद सपा का व्यवहार बीएसपी को यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या ऐसा करके बीजेपी को आगे हरा पाना संभव होगा? जो संभव नहीं है। इसलिए पार्टी और मूवमेंट के हित में अब बीएसपी आगे होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले अपने बूते पर ही लड़ेगी।
इसके साथ ही मायावती ने दो अन्य ट्वीट और किए है पहले ट्वीट में मायावती ने कहा, ‘बीएसपी की आल इंडिया बैठक कल लखनऊ में ढाई घण्टे तक चली। इसके बाद राज्यवार बैठकों का दौर देर रात तक चलता रहा जिसमें भी मीडिया नहीं था। फिर भी बीएसपी प्रमुख के बारे में जो बातें मीडिया में फ्लैश हुई हैं वे पूरी तरह से सही नहीं हैं जबकि इस बारे में प्रेसनोट भी जारी किया गया था।
