रतलाम। रतलाम शहर के नागरिक अब नगर निगम के किसी भी विभाग से संबंधित भुगतान एटीएम कार्ड के माध्यम से कर सकेंगे। नगर निगम के लगभग सभी विभागों में केशलेस भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है।
महापौर डा. सुनीता यार्दे के अनुसार नगर निगम के संपत्तिकर, जलप्रदाय विभाग, विकास शाखा और राजस्व विभाग में पीओएस मशीनें लगाई गई है। इन्हीं विभागों में आमतौर पर ज्यादातर लोगों का लेनेदेन होता है। महापौर डा. श्रीमती यार्दे के अनुसार शहर के नागरिक अब संपत्तिकर, दुकान किराया, गुमटी किराया, विज्ञापन, लीजरेंट आदि करों का भुगतान पीओएस मशीनों के माध्यम से कर सकेंगे।
