• Tue. Aug 4th, 2026

दुनिया में पहली बार खाद-बीज पर अनुदान मप्र में मिला- काश्यप

BySurendra Jain

Jul 1, 2017

रतलाम। भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से रतलाम शहर विधानसभा अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में किसान संदेश यात्रा आयोजित की गई। ग्राम मथुरी एवं करमदी में यात्रा ने भ्रमण किया। किसानों को राज्य कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाअध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष व यात्रा जिला प्रभारी हरिराम शाह सहित वरिष्ठजनों ने सम्बोधित किया।

ग्राम करमदी में पार्टीजनों ने किसान संदेश यात्रा को रवाना करते हुए घर-घर जाकर किसानों से चर्चा की। किसानों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों से अवगत करवाया गया।

राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष, विधायक श्री काश्यप ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जो कार्य आज तक किए है, वैसे इतिहास में पहले कभी भी नहीं हुए है। जिसकी बदौलत म.प्र. को लगातार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। म.प्र. में 150 सालों में केवल 60लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ही सिंचाई हो पाई थी। लेकिन भाजपा के 12 साल में यह 40 लाख हेक्टेयर तक पहुॅच गई है। अगले पॉच साल में हमने 40 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की योजना तैयार कर ली है। आने वाले वर्षों में म.प्र. पूरे भारत में कृषि के मामले में विशिष्ठ स्थान पर होगा। श्री काश्यप ने बताया कि दुनिया में पहली बार शिवराजसिंह चौहान सरकार ने खाद बीज पर 10 प्रतिशत का अनुदान दिया है। इतना ही नहीं खेती के लिए 10 घण्टे सुनिश्चित बिजली दी है। संवेदनशील भाजपा सरकार द्वारा आपदा में सहायता के लिए वर्ष 2016-17 में 18444 करोड़ रूपए जबकि फसल ऋण के लिए 17 हजार करोड़ रूपए दिए जाना ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फसल बीमा योजना के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में नई क्रांति आई है। यह दुनिया की पहली अनूठी बीमा योजना है। श्री काश्यप ने इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वस्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषकों का सम्मान करते हुए पौधारोपण किया गया। संचालन रतलाम शहर विधानसभा किसान यात्रा प्रभारी राकेश पाटीदार ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्षद्वय कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष मनोहर पोरवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मण्डी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बलवंत भाटी, कार्यालयीन मंत्री राकेश मिश्रा, किसान यात्रा रतलाम शहर विधानसभा सहप्रभारी राकेश पांचाल, अनिता कटारिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में धन्नालाल पाटीदार, रामचन्द्र पाटीदार, बगदीराम राठौर, रमेश पाटीदार, मनोहर पाटीदार, जगदीश पाटीदार, राकेश पाटीदार, सुरेश वर्मा, वासुदेव पाटीदार सहित बड़ी संख्या में पार्टीजन एवं कृषक उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!