• Thu. Aug 13th, 2026

सज्जनमिल तालाब की सफाई हेतु पार्षद टाक ने लिखा आयुक्त को पत्र

BySurendra Jain

May 29, 2019

रतलाम। शहर के मध्य निर्मित 169 बीघा में सज्जनमिल तालाब फैला हुआ है। इस तालाब क्षेत्र के जल भराव से नलकूप, हैैंडपंप व जमीन में पानी का स्तर बढ़ा रहता है। पटरी पार क्षेत्र में नलकूपों में इस तालाब के कारण जल स्तर भी बड़ा है। वर्ष 2010 में आरंभ तालाब निरंतर ग्र्रीष्मकालीन में पानी समाप्त होने के कारण सुख जाता है। लेकिन 2010 में तालाब की क्षमता दुगनी वृद्धि की गई थी उसके बाद यह पर्यटक स्थल के रुप में विकसित भी हुआ। वर्ष 2011 में क्षेत्र में मैरिज गार्डन, स्कूल भवन, होटल, होस्टल, आवासीय भवन आदि के निर्माण के कारण तालाब में जल भराव नालों की भूमि के आसपास निर्माण कार्य होने से जल प्रवाह के क्षेत्र में अतिक्रमण कर अवरोध उत्पन्न किए जाते है। प्रतिवर्ष जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन द्वारा जल प्रवाह क्षेत्रों से अवरोधों को हटाने के लिए नालों की साफ सफाई कराई जाती है लेकिन इस वर्ष अभी तक इस तालाब के नालो की सफाई नहीं हुई है। पार्षद सीमा टाक ने मांग की है कि सामान्यत: वर्षा 15 जून के आसपास होने की संभावना है। अत: नालों के आसपास अवरोधों को हटाने के साथ-साथ नालों की सफाई भी करने की मांग की है। पार्षद सीमा टांक ने आयुक्त से विशेष निवेदन किया है कि इस क्षेत्र में कोई भी भवन निर्माण अनुमति के पूर्व ये सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण से तालाब जल प्रवाह के नालों की भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो तथा जलभराव में कठिनाई न हो। यदि समय रहते प्रशासन इस ओर ध्यान देकर साफ सफाई अभियान करवाएंगा तो तालाब में पानी की क्षमता भी बढ़ेगी। जिससे आगामी वर्ष में होने वाली जल स्तर की आपूर्ति भी होगी।

You missed

error: Content is protected !!