• Thu. Nov 5th, 2026

कैश ट्रांसफर के लिए आ गया नया अपडेट, पैसे भेजने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर

BySurendra Jain

May 29, 2019

खबर पक्की : 29 मई नई दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक ने आम आदमी को राहत देते हुए आरटीजीएस के जरिए पैसे भेजने का समय डेढ घंटे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया है। यह व्यवस्था एक जून से प्रभावी होगी। आरबीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फिलहाल आरटीजीएस के जरिए शाम साढे चार बजे तक ही धन अंतरण की सुविधा है। रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) व्यवस्था के तहत, पूंजी हस्तांतरण का काम तुरंत-तुरंत होता है।
आरटीजीएस का उपयोग मुख्यत: बड़ी राशि के हस्तांतरण के लिए होता है। इसके तहत न्यूनतम 2 लाख रुपए भेजे जा सकते हैं और अधिकतम राशि भेजने की कोई सीमा नहीं है। आरबीआई ने अधिसूचना में कहा, उसने आरटीजीएस में ग्राहक लेनदेन के लिए समय को शाम साढे चार बजे से बढ़ाकर 6 बजे करने का फैसला किया है।

error: Content is protected !!