खबर पक्की : बहादुर डेम के पास मलेनी नदी में हो रहे अवैध खनन के संबंध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर कार्यवाही करते हुये उक्त खनन माफिया पर कार्यवाही किये जाने हेतु व अवैध खनन को रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी व अति पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत वाकलवार द्वारा सी.एस.पी., जावरा अगम जैन को निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशन पर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा जिला रतलाम के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध उत्खनन रोकने व उत्खनन करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु क्षेत्र में लगाया गया था। इसी दौरान 28 मई को उक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बहादुर पुर डेम के पास मलेनी नदी से आरोपी राकेश बैरागी निवासी बहादुरजागीर, सईद खान निवासी मकनपुरा, जगदीश बैरागी निवासी बहादुर जागीर से 3 ट्रेक्टर मय ट्राली के अवैध रेत का परिवहन करते हुये जप्त किया गय़ा। टीम में विजय सनस, राहुल उपाध्याय, रविन्द्र सिंह चौहान, जितेन्द्र खीची, घनश्याम कुमावत, सैनिक जालम सिंह की विशेष भुमिका रही।
