• Mon. Aug 3rd, 2026

पेट्रोल पंप और आम जरूरत की चीजों पर नहीं बंद का असर

BySurendra Jain

Jun 30, 2017

रतलाम। जीएसटी के विरोध में संयुक्त व्यापारी महासंघ के बंद के आव्हान का शुक्रवार को शहर में मिला-जुला असर रहा। ज्यादातर पेट्रोल पंप चालू है, आम जरूरतों की सभी वस्तुओं का विक्रय चालू है और शहर की होटल, चाय-नाश्ते की दुकानों पर भी बंद का कोई असर नहीं है। हालांकि संयुक्त व्यापारी महासंघ पहले ही घोषित कर चुका है कि बंद के दौरान किसी भी छोटे कारोबारी पर दबाव नहीं बनाया जाएगा।

शुक्रवार सुबह से ही संयुक्त व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी और सदस्य मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बाजार बंद कराने निकले। जिन कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोल रखी थी, उन्हें दुकान बंद करने और हड़ताल का समर्थन करने को कहा गया। संयुक्त व्यापारी महासंघ के बंद के आव्हान को शहर के 52 व्यापारिक संगठनों ने समर्थन किया हुआ है। रतलाम में सर्राफा बाजार जरूरी पूरी तरह बंद रहा। जीएसटी का समर्थन कर रहे व्यापारियों के दूसरे धड़े जिला व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी भी बाजार में घूमे, इन्होंने कारोबारियों से जीएसटी पर समर्थन मांगा और कारोबार बंद नहीं रखने की अपील की। गुरूवार को ही शहर में दो अलग-अलग तरह के एनाउंस किए जा रहे थे। एक में बंद का समर्थन करने और दूसरे में कारोबार चालू रखने का आव्हान किया गया, इससे कारोबारियों के बीच संशय की स्थिति बनी।

आज आधी रात से लागू होगा जीएसटी

  • संसद के सेंट्रल हॉल में शुक्रवार रात 12 बजे से जीएसटी लागू करने की घोषणा की जाएगी।
  • कांग्रेस के साथ ही जेडीयू नेता और बिहार मुख्यमंत्री नीतिश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
  • सरकार की ओर से इस मेगा शो के लिए देश की लगभग सभी बड़ी हस्तियों को आमंत्रण दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!