• Thu. Aug 13th, 2026

फतेहपुर में आए दो तेंदुए, महिला और फोटोग्राफर पर किया हमला

BySurendra Jain

May 20, 2019

मंदसौर। मल्हारगढ तहसील के ग्राम फतेहपुर में दो तेंदुए एक साथ आ गए। इसके चलते ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेंदुए ने एक महिला और एक प्रेस फोटोग्राफर को घायल कर दिया। इसके अलावा दो तीन लोगों को भगदड़ में चोट लगी है। वन विभग की टीम को एक तेंदुआ बेहोशी की हालत में मिला है जिसे मंदसौर लाया गया है। यह भी खबर है कि लोगों की पिटाई से उसकी मौत हो गई है। दूसरा तेंदुआ अभी गांव में ही छुपा हुआ है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गांव में अभी भी दहशत का माहौल है।

You missed

error: Content is protected !!