• Thu. Aug 13th, 2026

8 सीटों पर अब तक 27.23 प्रतिशत मतदान

BySurendra Jain

May 19, 2019

इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर अब तक 34.61 प्रतिशत वोटिंग हुई है। देवास में 28.78 प्रतिशत, उज्जैन में 28.78 प्रतिशत, मंदसौर में 32.59 प्रतिशत, रतलाम में 27.74 प्रतिशत, धार में 18.95 प्रतिशत, इंदौर में 22.85 प्रतिशत, खरगोन में 29.10 प्रतिशत और खंडवा में 25.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस दौरान एक करोड़ 49 लाख 13 हजार 890 मतदाता 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन लोकसभा क्षेत्र के 16 जिलों में 18 हजार 411 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 56 हजार 92 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं चुनाव आयोग 3700 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और वेबकॉस्टिंग के माध्यम से निगरानी रखेगा। आइए जानते हैं आज दिनभर मतदान के दौरान की हर पल की ताजा अपडेट –
पैरालेसिस से पीडि़त संतोष सिंह ने किया मतदान
इंदौर में दो वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में पैरालेसिस से पीडि़त एक व्यक्ति ने मतदान किया। स्कीम नंबर 74 निवासी संतोष सिंह पिता इंद्रपाल सिंह का सयाजी होटल से लौटते समय कार द्वारा टक्कर मारने से एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद वे पैरालेसिस के शिकार हो गए थे। आज सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अस्पताल से एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई और संतोष सिंह वोट देने पहुंचे।
देवास तहसील के ग्राम बीजेपुर की 108 वर्षीय लक्ष्मी बाई विश्वकर्मा ने मतदान किया।
इंदौर में एक ही परिवार के 25 वोटर एक साथ वोटिंग के लिए पहुंचे।
इंदौर में जीबीएस से पीडि़त राहुल चौरसिया को परिजन वोट डालने के लिए कार में लेकर पहुंचे। उधर शहर के पटेल नगर में हीरूलबाई धर्मशाला बूथ पर वोट न डालने देने को लेकर किशोर कोडवानी का पीठासीन अधिकारी से विवाद हो गया। तलावली चांदा के बूथ नंबर 220, 221 और 222 पर मतदान कर्मी पानी के लिए मोहताज हो गए, रात को भी उन्हें पीने के लिए पानी नहीं मिला। नगर निगम की थी जिम्मेदारी। मतदान कर्मियों ने खुद पैसे देकर दूर से बुलवाया पानी। बाथरूम भी साफ नहीं हुए। मतदान कर्मियों ने खुद बूथ पर झाडू लगाई। इसमें नगर निगम कर्मियों की लापरवाही सामने आई है।
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन सुबह अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंची। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी भी मौजूद रहे।
आलोट रतलाम विधायक मनोज चावला आलोट नगर के वार्ड नंबर 1 मतदान केंद्र 202 पर मतदान किया। चावला जब सुबह मतदान केंद्र पहुंचे तो पीठासीन अधिकारी डीएस खन्ना ने आईडी प्रूफ हेतु दस्तावेज मांगे नहीं देने पर उन्हें 10 मिनट तक मतदान नहीं करने दिया। बाद में जब उन्होंने विधान सभा आईडी प्रूफ दिखाया तब रात 7:52 पर मतदान करने दिया। जनप्रतिनिधि ही बिना आईडी प्रूफ के पहुंच गए।
आलोट नगर के वार्ड नंबर 4 मतदान केंद्र 201 पर पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। देवास-रसूलपुर वार्ड में मतदान केंद्र 145 की ईवीएम मशीन खराब होने के कारण वोटिंग कुछ देर तक रुकी रही। सेंधवा के ग्राम पाली में मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही।
इंदौर में पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया ने अपनी माताजी की उम्र 100 वर्ष से ज्यादा और परिवार के साथ अंग्रसेन चौराहे पर स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
देवास के टोंक खुर्द मतदान केंद्र 54 में दोनों पैरों से दिव्यांग को स्ट्रेचर पर लाकर मतदान कराया गया। खरगोन लोकसभा के बड़वानी में मतदान केंद्र 222 में पिंक ड्रेस पहन कर मतदान करने पहुंचे हैं। मंदसौर जिले के शामगढ़ में मतदान क्रमांक 217 शासकीय मिडिल स्कूल में वोटिंग मशीन खराब, नई मशीन में वोटिंग शुरू की जा रही है। इधर मंदसौर में अभिनंदन नगर मेन में भाजपा नेताओं द्वारा पिछले दिनों बगीचे की बाउंड्री वाल का कार्य रुकवा जाने के विरोध में क्षेत्रीय मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार का निर्णय लिया है। देवास में आंतों का ऑपरेशन कराने के बाद भी राजीव नगर निवासी मोनू गांठे देवास सिटी हॉस्पिटल से एंबुलेंस द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया।
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने परिवार के साथ वोट दिया, इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला और विधायक आकाश विजयवर्गीय भी उनके साथ मौजूद रहे। सुदर्शन गुप्ता ने महेश नगर मतदान केंद्र पर लाइन में लगकर अपने परिवार के साथ मतदान किया।
खंडवा में मोघट थाना स्थित गीते परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया। गौरतलब है कि परिवार के अधिकतर सदस्य खंडवा से बाहर रहते हैं, लेकिन मतदान के लिए विशेषतौर पर अपने गृहनगर पहुंचे। लोकतंत्र के प्रति इस जिम्मेदारी को देखते हुए स्थानीय लोग भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
खंडवा में जयंती साकल्ले ने परिवार सहित वोट डाला, उन्होंने वोट डालने के लिए खासतौर पर अपनी बेटी को ससुराल से बुलाया। मतदान के बाद स्याही लगी अंगुली दिखाते समय नन्हा पोता अन्वय भी नकल करते हुए अंगुली दिखाते हुए।
खंडवा में नवचंडी मंदिर के पास साधना डोंगरे ने अपनी बेटी आकृति के साथ मतदान किया। उन्होंने भी बेटी को विशेष तौर पर ससुराल से वोट डालने के लिए मायके बुलाया था।
भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान ने पत्नी के साथ घर में पूजन किया था। उन्होंने पत्नी के साथ गृहग्राम शाहपुर के वार्ड नंबर 9 के मतदान केंद्र पर मतदान किया। खरगोन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र पटेल ने सपरिवार बड़वानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र पर वोट दिया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक उषा ठाकुर ने सुबह 7 बजे इंदौर के संगम नगर बूथ पर मतदान किया।
इंदौर की महापौर मालिनी गौड परिवार के साथ लोधीपुरा बूथ पर मतदान करने पहुंची।
इंदौर में संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी खुद वाहन चलाकर मतदान करने पहुंचे। आगर-मालवा के मतदान केंद्र क्रमांक 212 ग्राम ठिकरिया में मतदान के बहिष्कार की सूचना सामने आई है। गांव में 8 किमी पहुंच मार्ग की मांग को लेकर बहिष्कार किया। गांव में कुल 798 मतदाता है। तहसीलदार उन्हें मनाने के लिए पहुंचे। नीमच के जयसिंहपुरा गांव में नवदंपती ने मतदाधिकार का उपयोग किया। सोनकच्छ विधानसभा के गांव पटाड?िया के नजदीक ईवीएम खराब होने से मतदान देरी से शुरू हुआ। सेक्टर प्रभारी के आने के बाद दूसरी मशनी लगाई गई। करीब 7:30 बजे मॉकपोल के बाद मतदान शुरू हो सका।
देवास की बागली विधानसभा के कवटीयापानी गांव से मतदाता बैलागड़ी पर बैठकर तीन किमी दूर पलासी में मतदान करने पहुंचे।
खरगोन में 94 वर्षीय अभिभाषक कुलकर्णी ने वोट दिया। रतलाम के ग्रामीण इलाकों में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। इंदौर में फोटो आईडी लेकर नहीं पहुंचे मतदाताओं को वापस लौटाया जा रहा है। सेंधवा के वार्ड क्रमांक 6 शास्त्री कॉलोनी कृष्णा राजाराम कोहली की आज शादी है, इसके पहले वे सुबह मतदान करने पहुंचे।
शाजापुर में दिव्यांग सिद्धनाथ ने दिया वोट
शाजापुर में दिव्यांग सिद्धनाथ वर्मा ने परिवार के साथ वोट दिया। वे वार्ड क्रमांक 18 हरायपुरा स्थित 184 नंबर मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे थे। सिद्धनाथ वर्मा दोनों हाथ और एक पैर से दिव्यांग है फिर भी वोट देने के लिए उनका जज्बा दूसरों से कम नहीं। मतदान केंद्र पर उनके पैर की अंगुली में अमिट स्याही लगाई गई। वे शाजापुर के दिव्यांग आइकॉन भी है। मतदान के दौरान उन्होंने कहा कि चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, हमें मतदान जरूर करना चाहिए।
धार जिले के सरदारपुर में दिव्यांग मतदान केंद्र 186 पर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। इंदौर में एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने विजयनगर स्थि?त मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने शहर के नागरिकों से भी मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
नीमच में पूर्व विधायक डॉ संपत जाजू व उनकी पत्नी डॉं संतोष जाजू ने वोट दिया। इंदौर में विधानसभा एक क्षेत्र में पोलिंग बूथों के बाहर सुबह से ही वोटरों की भीड़ लगी है। नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में मतदान के प्रति अधिक उत्साह नजर आ रहा है। मंदसौर में भी उत्साह के साथ मतदान जारी है।
देवास में बीएसएफ जवान बुजुर्ग मतदाताओं को पोलिंग बूथ के अंदर लेकर पहुंचे। खंडवा लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने वोट डालने से पहले घर में पूजा अर्चना की। सेंधवा में दुल्हन ने पहले किया मतदान फिर निभाएंगी शादी की रस्में।
उज्जैन के जीडीसी कॉलेज में अपने निर्धारित समय से आधे घंटे लेट शुरू हुआ। यहां कई लोग बिना मतदान किए चले गए। ईवीएम मशीन काम नहीं कर रही थी, सुबह 7:38 पर मतदान शुरू हो सका। उज्जैन में पूर्व मंत्री पारस जैन साइकिल से वोट करने निकले। देवास शहर के मेंढकीचक में सुबह से मतदाताओं की कतार लगी हुई है। इंदौर में मानवता नगर के कोलंबिया स्कूल में पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने से समय पर मतदान शुरू नहीं हो सका। इंदौर के महालक्ष्मी नगर में पायनियर स्कूल 208 पार्ट 115 में समय पर मतदान शुरू नहीं हुआ। यहां मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही, कई मतदाता लोग बिना वोट दिए लौट गए।
इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी ने परिवार के साथ वोट दिया।
इंदौर में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
देवास-शाजापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया ने सुबह-सुबह ही वोट दिया।
सेंधवा में दगड़ीबाई कन्या शाला के बूथ नंबर 57 पर वोटिंग मशीन में खराबी के कारण मतदान कुछ देर के लिए रूका है।
इंदौर के विधानसभा-1 के बूथ नंबर 107, महेश यादव नगर में श्वङ्करू बंद हो गई है। यहां अभी तक मतदान शुरु नही हुआ है। लोग कतार में लगे हैं। इसी मतदान केंद्र में देवास-शाजापुर लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार महेंद्रसिंह सोलंकी वोट डालने पहुंचे हैं।
इंदौर के विधानसभा-3 के बूथ 206 में भी मॉक वोटिंग के बाद श्वङ्करू बंद हो गई है। अभी तक मतदान शुरु नही हुआ, इसलिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी है।
इंदौर में जिला अस्पताल के सामने गुजराती धर्मशाला में ईवीएम मशीन चालू नही हो रही। मतदान केंद्र पर लगी भीड़ –
सेंधवा में भी सुबह से लगी मतदाताओं की कतार
देवास के तनोडिया क्षेत्र में वोट देने आए दिव्यांग का पुष्प माला से स्वागत किया गया –
रतलाम में भी मॉकपोल से पहले मतदाताओं की लंबी कतार लग गई –
खरगोन में आदिवासी अंचल में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार देखने के मिली –
– सुबह सात बजे से मतदान शुरू। दोपहर में तेज गर्मी से बचने के लिए अधिकतर मतदाता सुबह जल्दी मतदान करने पहुंच रहे हैं।
– मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
– सभी आठ सीटों पर मतदान के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं के लंबी कतार लगी हुई है।

You missed

error: Content is protected !!