• Thu. Aug 13th, 2026

दुग्ध संघ प्रबन्धक व सेल्स प्रमोटर को दस हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

BySurendra Jain

May 16, 2019

रतलाम/रतलाम मे साची दुग्ध संघ के शाखा प्रबन्धक व सेल्स प्रमोटर को दस हजार रु. की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा है। दुग्ध संध शाखा प्रबंधक जीएल बीरम ने एक लाख38हजार रूपये का बिल पास करने के लिए रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त डीएसपी शैलेन्र्द ठाकुर ने बताया कीअमृत सागर कालोनी निवासी रमित पिता चन्दशेखर जैन ने लोकायुक्त एसपी उज्जैन को 3 मई को शिकायत की थी,कि दुग्ध संघ प्रबन्धक जीएल बीरम द्वारा डीजल का बिल पास करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है।
रमित ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने दुग्ध संघ में दो पिकअप वैन किराए से लगा रखी है,जिसके डीजल का एक लाख अडतीस हजार रुपए का भुगतान बाकी है। इस बिल को पास करने के लिए मैनेजर बीरम द्वारा दस हजार रु. की रिश्वत पूर्व में ली जा चुकी है और अभी भी दस हजार रु. की मांग और की जा रही है।
रमित की शिकायक के आधार पर गुरूवार की दोपहर लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर रमित को रिश्वत देने के लिए भेजा। रमित जैन ने जीएल बीरम को सागोद रोड स्थित दुग्ध संघ कार्यालय में जाकर दस हजार रु. सौंपे उसने लेकर सौरभ जैन को दिए लोकायुक्त के दल ने इशारा मिलते ही भ्रष्ट प्रबन्धक व सौरभ जैन को धर दबोचा। दोनो के हाथ रसायन वाले घोल से धुलवाए गए और उसके हाथ रंगीन हो गए।
लोकायुक्त डीएसपी शैलेन्द्र सिंह ठाकुर के अनुसार,इस मामले में शाखा प्रंबन्धक जीएल बीरम के अलावा सेल्स प्रमोटर सौरभ जैन को भी आरोपी बनाया गया है। दोनो के विरुध्द भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी राठौर के मुताबिक मामले की जांच में यदि और भी कोई इसमें लिप्त पाया जाएगा तो उसके विरुध्द भी कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान निरिक्षक दिनेश रावत,प्र.आर.जागल सिह,आरक्षक संदिप कदम,अनिल अटोलिया,कमल पटेल,सहायक ग्रेड2 रमेश डाबर मोजुद थे। श्री ठाकुर ने बताया की मामले की जानकारी का पत्र दुग्ध संध के वरिष्ठ अधिकारियो को भेजा जाएगा।

You missed

error: Content is protected !!