• Mon. Nov 16th, 2026

15 मई को सुबह 11 बजे घोषित होगा 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट

BySurendra Jain

May 14, 2019

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 15 मई को घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम की घोषणा सुबह 11 बजे मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में मुख्य सचिव एसआर मोहंती करेंगे। मंडल सचिव अजय सिंह गंगवार ने बताया कि रिजल्ट घोषित करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों परीक्षा का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा। इस वर्ष 18.50 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी है। सभी केंद्रों पर भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मई तक पूरा हो गया था। रिजल्ट को लेकर मप्र बोर्ड द्वारा प्रदेश के मूल्यांकन केंद्रों को विशेष निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विद्यार्थी अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic. in, www.mpresults.nic.in और https://www.mpbse. mponline.gov.inपर भी देख सकते हैं। विद्यार्थियों को रिजल्ट घोषित होते ही मोबाइल पर एसएमएस आएगा, जिस पर क्लिक करके वे अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
मोबाइल ऐप पर ऐसे देखें
रिजल्ट गूगल प्ले स्टोर पर एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर डालें। इसके अतिरिक्त फास्ट रिजल्ट ऐप पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।

error: Content is protected !!