बैतूल। बैतूल-नागपुर फोरलेन पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैतूल से 18 किमी दूर सापना जलाशय के पास मनानढाना गांव के करीब एक आयशर ट्रक ने आज दोपरर जीप को सामने से टक्कर मार दी। बोलेरो में 7 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के सामने से परखच्चे उड़ गए। जिसमें सवार तीन पुरुष एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है। साईंखेड़ा पुलिस और एनएचआई की टीम भी मौके पर पहुंची है। हादसे के बाद ड्राइवर जीप में फंसा हुआ है। जिसे निकालने की कोशिश हो रही है।
