• Fri. Aug 14th, 2026

माता प्रसाद शर्मा के खिलाफ गाली गलौज करने पर महिला वैज्ञानिक ने करवाया प्रकरण दर्ज

BySurendra Jain

May 8, 2019

खबर पक्की: कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा की महिला वैज्ञानिक कामिनी कुमार ने वहां के ड्राइवर माता प्रसाद शर्मा के खिलाफ पुलिस में कंप्लेन दर्ज करवाई है। बताया जाता है कि 4 मई को ऑफिस में जब अपना सामान लेने के लिए महिला वैज्ञानिक पहुंची थी तो वहां उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के ड्राइवर कम मैकेनिक माता प्रसाद शर्मा ने उनके साथ बहुत ज्यादा बदतमीजी की थी और गाली गलौज के साथ कहा था कि एक झापड़ पड़ेगा तो मुंह घूम जाएगा। चुकी महिला वैज्ञानिक को ऑफिस में घुसने नहीं दिया जा रहा था तो उसने सी एस पी आगम जैन साहब को फोन किया था तो उस कारण वहां पुलिस आई हुई थी और जब माता प्रसाद अभद्रता कर रहे थे तब पुलिस ने अपने मोबाइल से उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी इसी कारण जब महिला वैज्ञानिक ने लिखित में कंप्लेंट दर्ज करवाई तो पुलिस को धारा 323 504 में प्रकरण दर्ज करना पड़ा। ज्ञातव्य है कि महिला वैज्ञानिक कामिनी कुमार ने प्रताड़ना और शोषण का आरोप लगाते हुए 26 अप्रैल को कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा में काम नहीं करने संबंधी लेटर दिया था। किंतु प्रबंधन ने उस लेटर को रिजाइन मानने से इनकार करते हुए 1 मई को उनको दूसरा आरोप लगाते हुए बर्खास्तगी का नोटिस थमा दिया था और 24 घंटे में आवास खाली करने का भी नोटिस चस्पा कर दिया था। माता प्रसाद शर्मा कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा के चेयरमैन के के सिंह कालूखेड़ा का दाहिना हाथ बताया जाता है। बताया जाता है कि उनकी शह के बिना वह महिला वैज्ञानिक के साथ अभद्रता करने की जुर्रत नही कर सकता।

You missed

error: Content is protected !!