• Sat. Nov 7th, 2026

नगर मे निकली सांईं पालकी यात्रा, चौराहे-चौराहे पर हुई पुष्प वर्षा

BySurendra Jain

May 4, 2019
रतलाम/प्रति वर्षा अनुसार इस वर्ष भी  साईं मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन  कार्यक्रम हो रहे हैं। शनिवार को नगर मे सांईं बाबा की पालकी यात्रा निकलाली गई।
पालकी यात्रा के दौरान फूलों की पुष्पवर्षा की गयी। यात्रा मे नगर के कई श्रद्धालु झूमते गाते चल रहे थे।  यात्रा में शामिल भक्तों को गर्मी से बचाव के लिए फोगर लगा वाहन पानी की बौछार लगातार करते हुए चल रहा था।  सांईं मंदिर का 28 वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्री सांईं सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा प्रति वर्ष की तरह मनाया गया । शनिवार शाम शास्त्री नगर मंदिर से सांईं बाबा की आरती के बाद पालकी यात्रा शुरू हुई। जो शहर के  मार्गों से होते हुए पुन: रात्रि में सांईं मंदिर पर समाप्त हुई। पालकी यात्रा में सबसे आगे अश्व सवार भक्त ध्वजा थामे चल रहे थे। इनके पीछे बैंड,  ध्वज, छत्र लेकर भक्त पैदल चल रहे थे। ढोल के साथ ही शिर्डी के द्वारका माई से प्रज्वलित कर 2006 में लाई सांई ज्योत व बाबा की चादर शामील थी।
पालकी रथ के पिछे  रतलाम के भजन गायक पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जार रही थी। सबसे पीछे महिला व युवतियां भक्त चल रही थी।
पालकी यात्रा का मार्ग में शहर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सड़क पर बिखरने वाले फूल व अन्य सामग्री को हटाते हुए सड़क की सफाई करते भक्त जन चल रहे थे।
पालकी यात्रा शास्त्रीनगर स्थित साईं मंदिर से प्रारभ होकर लोकेंद्र टॉकीज, जेल रोड, कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, खेरादीवास, घास बाजार, माणकचौक, क्लाॅथ मार्केट, नौलाईपुरा, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, गणेश देवरी,  रानीजी का मंदिर, शहर सराय, लोकेंद्र टॉकिज होते हुए पुन शास्त्रीनगर स्थित साईं मंदिर पहुंगी। जहा यात्रा का समापन हुआ।
error: Content is protected !!