• Thu. Aug 13th, 2026

तालाब में डूबने से दो बच्चों और महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

BySurendra Jain

May 3, 2019

भोपाल। भोपाल में आज एक महिला और दो बच्चों की डूबने की वजह से मौत हो गई है। घटना शीतल दास की बगिया के पास तालाब में हुई। यहां एक महिला दो बच्चों के साथ डूब गई। जब तक गोताखोर बचाने के लिए तालाब में कूदते तब तक तीनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और फिर तीनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। श्यामला हिल्स पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के मुताबिक पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस तालाब में पहले ही इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि कई बार यहां तैनात गोताखोरों ने तेजी दिखाते हुए लोगों की जान भी बचाई है। लेकिन आज की घटना में दो मासूम बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।

You missed

error: Content is protected !!