• Thu. Aug 13th, 2026

झाड़ियों में मिली छात्रा की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

BySurendra Jain

May 1, 2019

भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की मनभावन टेकरी में बुधवार सुबह झाड़िया में एक 12 वर्षीय छात्रा की लाश मिली। बताया जा रहा है कि छात्रा मंगलवार से लापता थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल और शव को देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि 8वीं की छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की मनभावन टेकरी पर एक लड़की की लाश पड़ी है। इसके बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो पता लगा कि यह वहीं छात्रा है जिसकी गुम होने की शिकायत की गई थी।

You missed

error: Content is protected !!