• Fri. Aug 14th, 2026

जयस ने धार और रतलाम सीट से अपने उम्‍मीदवार घोषित किए

BySurendra Jain

Apr 21, 2019

कुक्षी-डही। धार जिले के कुक्षी में रविवार शाम को जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन) के राष्ट्रीय कार्यालय पर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें जयस के प्रदेशाध्यक्ष अंतिम मुझाल्दा ने धार और रतलाम लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित किए।

धार-महू लोकसभा क्षेत्र से महेंद्र कन्नौज और रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से कमलेश डोडियार का नाम फाइनल किया है। अब धार और रतलाम में मुकाबला रोचक होगा। खरगोन और बैतूल सीट पर दो दिन बाद जयस उम्मीदवारों की घोषणा करेगा।

पहली बार इन आदिवासी सीटों पर जयस ने अपने उम्मीदवार उतारकर राजनीति में कदम रखे हैं। जयस के मैदान में आने से किस दल को कितना नुकसान होगा, यह तो परिणाम आने पर ही पता चलेगा। फिलहाल मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

प्रवक्ता है जयस के 

महेंद्र कन्नौज संगठन के प्रवक्ता हैं। साथ ही लंबे समय से सक्रिय हैं। हालांकि उन्होंने गत विधानसभा चुनाव में यह कहा था कि जयस का उद्देश्य चुनाव लड़ना नहीं है, लेकिन अब खुद चुनाव लड़ने जा रहे हैं। महेंद्र कन्‍नौज को गत 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर धार में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम तत्कालिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन के पूर्व कन्‍नौज को बोलने का अवसर दिया गया था। तभी से यह लग रहा था कि कन्नाौज राजनीतिक रूप से भी सक्रिय हो सकते हैं।

You missed

error: Content is protected !!