• Sat. Aug 15th, 2026

Sadhvi Pragya का शहीद करकरे पर विवादित बयान, बोलीं- उन्हें उनके कर्मों की सजा मिली

BySurendra Jain

Apr 19, 2019

भोपाल। भोपाल से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के तेवर हमलावर हो गए हैं। इस चुनाव को धर्मयुद्ध बताने के बाद अब साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हुए महाराष्ट्र के एटीएस चीफ हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि, “मैंने हेमंत करकरे( मुंबई एटीएस चीफ) को कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा। ठीक सवा महीने बाद सूतक लगता है। जिस दिन में जेल गई थी, उस दिन उसे सूतक लग गया था और ठीक सवा महीने बाद जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा। उसी दिन उसका अंत हो गया। इतना ही नहीं उन्होंने आतंकियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले हेमंत करकरे को शहीद कहने से भी इंकार कर दिया।”

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्व एटीसी चीफ हेमंत करकरे और दिग्विजय सिंह को मालेगांव ब्लास्ट केस में फंसाने के लिए जिम्मेदार मानती है। जेल से बाहर आने के बाद से ही साध्वी प्रज्ञा इस मामले पर लगातार दिग्विजय सिंह और हेमंत करकरे के खिलाफ बयान दे रही हैं और भोपाल से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उनके तेवर और भी तीखे हो गए हैं। ऐसे में उनके इस बयान के बाद पर सियासत और गरमा सकती है।

You missed

error: Content is protected !!