खबर पक्की: 17 अप्रैल नामली,जियो ओर जीने दो भगवान महावीर स्वामी के संदेश को जैन समाज द्वारा आज भी प्रसार करते हुए अपनाया जा रहा है आज पूरे देश मे 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2618 जन्मोत्सव धूमधाम से जैन समाज द्वारा मनाया जा रहा है जिसमे समाज द्वारा अहिंसा परमो धर्म का संदेश भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर समाज की महिलाओं पुरुष व बच्चो द्वारा नगर में चल समारोह निकाला गया चल समारोह में महिलाओं द्वारा भगवान महावीर द्वारा देखे गए 14 स्वपनों की आकृतियां ले कर निकाले गए दृश्य को हजारों लोगों ने निहारा । चल समारोह का स्वागत अरिहंत जैन ग्रुप द्वारा किया गया व प्रकाशचन्द्र रांका परिवार द्वारा नीम की शरबत एव ठंडाई के साथ श्रीसंघ का स्वागत किया गया ।
