नईदिल्ली। रिलायंस जिओं से प्रतिस्पर्धा कर रही टेलिकॉम कंपनी एयरटेल एक ओर जबरजस्त ऑफर लेकर आई है। कंपनी अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 3 महीने के लिए 30 जीबी 4 जी डेटा फ्री देगी। इसे मानसून ऑफर नाम दिया गया है।
एयरटेल का यह मानसून ऑफर 1 जुलाई से अगले 3 महीने के लिए लागू होगा। यानि हर महीने 10 जीबी फ्री। कंपनी ने अपने मौजूदा ग्राहकों को ई मेल के जरिए ऑफर की सूचना भेजी है। इस ऑफर को पाने के लिए ग्राहकों को माय एयरटेल ऑफर में जाकर क्लेम करना होगा। एयरटेल के इस ऑफर को जियो के धन धना धन ऑफर से प्रतिस्पर्धा के तौर पर देखा जा रहा है, कंपनी को उम्मीद है कि इससे वह अपने मौजूदा ग्राहकों को बांधे रखने में सफल हो सकेगी।
