• Tue. Jul 28th, 2026

जियो से स्पर्धा, बीएसएनएल लाया सिक्स 666 प्लान

BySurendra Jain

Jun 29, 2017

नईदिल्ली। रिलायंस जियो के समर सरप्राइज और जियो धन धना धन ऑफर की प्रतिस्पर्धा में सरकारी टेलिकाम कंपनी बीएसएनएल ने भी नया प्लान लांच किया है। इस प्लान को नाम दिया गया है- सिक्सर 666। इस प्लान के तहत बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 666 रूपए में 120 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देगा।

 

बीएसएनएल का यह प्लान उन प्री पेड ग्राहकों के लिए होगा जिन्हें डेटा और वाइस कॉल दोनों का फायदा चाहिए। इस प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर वाइस कॉल करने की छूट रहेगी साथ ही हर दिन 2 जीबी डेटा भी उपयोग किया जा सकेगा। बीएसएनएल 3 जी स्पीड से आपको डेटा उपलब्ध कराएगा। इस प्लान से पहले कंपनी जून मध्य में प्लान चौका 444 भी पेश कर चुकी है जिसमें 360 जीबी डेटा की पेशकश की गई थी।

error: Content is protected !!