• Tue. Oct 27th, 2026

जियो का नया प्लान, जानिए कैसे होगा यूजर्स का फायदा

BySurendra Jain

Jan 17, 2018

 

नईदिल्ली। रिलायंस जियो ने जियोफोन के लिए अपने प्रीपेड टैरिफ पैक को अपग्रेड किया है। 153 रुपये वाले प्रीपेड पैक में अब प्रतिदिन 1GB 4G हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी, रोमिंग) और प्रतिदिन 100SMS दिया जाएगा। इसके साथ ग्राहकों को जियो ऐप्स के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की ही रहेगी।

153 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1GB की लिमिट समाप्त होने के बाद इसकी स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। पहले 153 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 500MB डेटा 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए दिया जाता था। जो कुल 14GB डेटा होता था। अब प्लान अपग्रेड होने के बाद ये डेटा बढ़कर कुल 28GB हो गया है।

इसके अलावा कंपनी के पास जियोफोन के लिए दो छोटे रिचार्ज प्लान्स भी हैं। 24 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें फ्री वॉयस कॉल, प्रतिदिन 500 एमबी हाई स्पीड डेटा, 20 SMS और दो दिन के लिए जियो ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है। इसी तरह 54 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें इन्हीं सभी फायदों के साथ 7 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। केवल SMS की संख्या 70 होगी।

जियो द्वारा 153 रुपये वाले प्लान को अपडेट किए जाने के बाद अब ये प्लान 4G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध 149 रुपये वाले प्लान की तरह हो गया है। जियोफोन को पिछले साल जुलाई में कंपनी के एनुअल जनरल मीटिंग में लॉन्च किया गया था।

 

You missed

error: Content is protected !!