खबर पक्की : 12 अप्रैल आलोट। शाम को ठीक 7:30 बजे पुलिस का फ्लेग मार्च निकल ही रहा था कि जैसे ही फ्लैग मार्च खत्म हुआ संजय चौक चौराहे पर बनी पुलिस चौकी पर आलोट के लगभग 100 युवाओं ने थाना प्रभारी को बीच चौराहे पर घेर लिया और खरी खोटी सुना दी जिसमें साफ साफ देखने को मिला कि थाना प्रभारी कहते नजर आए कि मुझे अपने हिसाब से काम करना है आपसे जो बने वह कर ले यानी सीधा सीधा यह है की आलोटनगर में चोरियों की वारदात बढ़ती रहेगी वहीं पुलिस प्रशासन फ़ोर्स कम है की आड़ लेकर खानापूर्ति करती रहेगी। शाम को आलोट नगर में विशाल चुनरी यात्रा निकल रही थी तभी मंदिर में आरती के समय तीन से चार लोगों के पर्स गायब हो गए वहीं समिति के अध्यक्ष की जेब से एक लिफाफा भी गायब हो गया तभी जनता का गुस्सा इतना फूट गया कि संजय चौक पर लगभग 100 युवाओं ने पुलिस चौकी को घेरकर थाना प्रभारी को घेर लिया और खरी खोटी सुना दी, थाना प्रभारी सुनते ही रह गए लेकिन ऐसा कोई ठोस जवाब जनता को नहीं दे पाए कि वह संतुष्ट हो केवल जी हां मैं देखता हूं करूंगा और कर रहा हूं के अलावा कुछ नहीं बोल पाए अगर ऐसा ही चलता रहा तो 1 दिन आलौट में पुलिस पर से पब्लिक का भरोसा उठ जाएगा अब देखना है इतना कुछ होने के बाद पुलिस प्रशासन सख्ती से काम लेता है या केवल खानापूर्ति कर लेगा।
