• Wed. Sep 30th, 2026

आरक्षक की इलाज के दौरान मौत

BySurendra Jain

Apr 11, 2019

रतलाम/डीआरपी लाईन मे प्रदस्थ आरक्षक क्र 935 राकेश डावर (गोलू) की इन्दौर मे इलाज के दौरानमे गुरूवार की शाम को मौत हो गयी।
गोलू विगत कई दिनों से बीमार था तथा इंदौर में इलाज चल रहा था। वेदान्ता हॉस्पीटल इंदौर के डाक्टर के अनुसार पुर्व मे दुर्घटना मे पैर मे चोट की वजह से इन्फेक्शन होने से पुरे शरीर मे सुजन व खुन की कमी व पीलिया हो गया था। तथा किडनी व लीवर भी खराब हो गया था। आर.क्र.935 राकेश डाबर 30/09/13 को पुलिस मे भर्ती हुआ था। डाबर ने शहर के माणक चौक थाने पर भी प्रदस्थ रहा इनके पिता भी जीआरपी(रेल्वे पुलिस) मे प्रदस्थ है। गोलू के दो बच्चे है छोटा बच्चा एक डेढ माह का बताया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!