इंदौर। शहर में आज इंदौर नगर निगम की टीम ने दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पहला मामला सपना संगीता रोड का है, यहां दुकानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण कर रखी गई गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। इस रोड पर सेकेंड हैंड वाहनों की दुकानें है, जहां व्यापारी सड़क पर ही इन्हें पार्क कर रहे थे। जिससे रास्ते से आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में निगम अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। दूसरी बड़ी कार्रवाई भगवति कॉम्पलेक्स में हुई जहां कचरा फैला पड़ा था। निगम के अधिकारियों के पहुंचते ही यहां दुकानदारों में हड़कंप मच गया। यहां कचरा फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की गई।
