• Fri. Aug 14th, 2026

टायर फटने से कार पलटी, दो की मौत और तीन घायल

BySurendra Jain

Apr 10, 2019

देवास। एबी रोड पर भेरवांखेड़ी और टोंककला के बीच शाजापुर जा रही एक कार का टायर अचानक फट गया। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए देवास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां से एक गंभीर घायल को इंदौर के बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में मृतकों के नाम अंकित हाड़ा(21) और अभजित(22) हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी शाजापुर में होने वाले भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

You missed

error: Content is protected !!