• Thu. Aug 13th, 2026

Ujjain Car Accident: तेज रफ्तार कार पलटी, हादसे में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

BySurendra Jain

Apr 5, 2019

उज्जैन। बड़नगर रोड पर नलवा गांव के पास तेज रफ्तार कार पलटने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इतने ही लोग गंभीर रुप से घायल हो रहे हैं। कार में सवार सभी लोग धार के कानवन के रहने वाले थे। तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण हुआ होगा। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। शीशे बुरी तरह चकनाचूर हो गए हैं और टक्कर के बाद कार से बाहर गिरे लोग इधर-उधर पड़े नजर आ रहे हैं। जैसे ही लोगों को इस सड़क हादसे की जानकारी मिली वो मौके पर पहुंचे और घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल महाकाल थाने की पुलिस मौके पर है।

You missed

error: Content is protected !!