• Mon. Sep 14th, 2026

जाट आंदोलन वापस, शुरू हुआ रेल्वे ट्रेक

BySurendra Jain

Jun 24, 2017

जयपुर। आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह से भरतपुर में रेल और सड़क मार्ग रोककर बैठे जाट समाज के लोगों ने आंदोलन वापस ले लिया है। इसके साथ ही रेल यातायात भी सुगम हो गया है। जाट नेताओं की राजस्थान सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद आंदोलन वापस लेने की घोषणा की गई है।

जाट नेताओं की ओर से कांग्रेस के विश्वेंद्र सिंह और जाट संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह ने सरकार के प्रतिनिधि समाज कल्याण विभाग के निदेशक समित शर्मा, संभागायुक्त सुबीर कुमार और अन्य अधिकारियों से शनिवार सुबह फिर से चर्चा की।

You missed

error: Content is protected !!