• Mon. Sep 14th, 2026

चीन ने रोकी मान सरोवर यात्रा, दो जत्थे वापस लौटाए

BySurendra Jain

Jun 24, 2017

नईदिल्ली। चीन ने कैलाश मान सरोवर यात्रा में एक बार फिर से अड़ंगा लगा दिया है। इस बार उसके अधिकारियों ने सिक्किम के नाथू ला दर्रे के पास से दिल्ली से पहुंचे तीर्थ यात्रियों के दो जत्थों को वापस लौटा दिया है। दोनों ही जत्थों में कुल 91 तीर्थ यात्री शामिल है। इससे पहले भी चीन इस साल की मानसरोवर यात्रा के जत्थों की संख्या में कमी कर चुका है।

यात्रा रोकने के लिए चीन के अधिकारियों द्वारा तर्क दिया गया है कि मानसरोवर यात्रा के रास्ते में लैंड स्लाइड हुआ है। हालांकि भारतीय अधिकारी इससे इत्तेफाक नहीं रखते।  भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी इस मामले में चीनी अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम और अरूणाचल को ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लंबे पुल का  लोकार्पण करने के बाद से ही चीन का भारत के प्रति रूख बदला हुआ है। हालांकि इस पूरी कवायद के बीच देशभर से पहुंचे मानसरोवर यात्रियों को उम्मीद है कि चीन यात्रा के लिए मार्ग जल्द खोल देगा।

You missed

error: Content is protected !!