रतलाम/ जिले की 99 देशी- विदेशी शराब दुकानों के लिए 20% राशि बढ़ाकर टेंडर आमंत्रित कीए गए थे। जिसमे 7 गुप्र शेष रह गये थे। शासन के निर्देशा अनुसार आबकारी विभाग ने 27 मार्च को टेन्डर लिए गए।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला जिला सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी ने बताया कि जिले की 73 देशी व 26 विदेशी शराब दुकानों मे से 7 गुप्र को छोडकर शेष दुकानो पर पुर्व मे चला रहे ठेकेदारो ने ही 20% राशि बढ़ाकर दुकान पर टेन्डर देकर हासिल कर ली। शेष 7 गुप्र के लिए 27 मार्च को प्राप्त टेन्डर शासन को अनुमति के लिए भेजे गये है।
जिले के सैलाना,बाजना,स्टेशनरोड़,जावरा चौपाटी,बरखेड़ा,ढोढर,तथा रियावन गुप्र के लिए टेन्डर ऑनलाइन लिए गये जिसमे 21 ठेकेदारो ने भाग लिया था।
जिसमे रियावन गुप्र पर रिजर्व प्राईज से उपर के टेन्डर आने पर इस गुप्र पर मंजरी होने काअनुमान है। शेष 6 गुप्र पर भी जल्द ही शासन निराकण कर देगा ताकी एक अप्रेल से ठेकेदार अपनी दुकान चालू कर सके।
श्री सोनी ने बताया कि जिले की कुल 99 दुकाने गत वर्ष 138 करोड़ के लगभग राशी की लागत से चल रही थी। इस बार शासन ने 20%राशी बढाकर 165 करोड़ के लगभग राजस्व प्राप्त होने का अनुमान था जिसमे 118 करोड़ के लगभग का ठेका पुर्व मे ही उठ चुका था ।
श्री सोनी ने बताया कि 27 मार्च को 38 करोड़ के लगभग की राशी के ई टेन्डर आ चुके है जिसे शासन को भेजा है। यदि शासन इन्ही को मंन्जरी देता हे तो गत वर्ष से 18 करोड़ के लगभग अधिक राशी शासन के खाते मे आएगी। यदि शासन से अनुमति नही आती हे तो शेष दुकानें जो रह जाएगी उसके लिए शासन द्वारा अगली दिनांक तय कर ई टेन्डर आमंत्रित करेगी।
