रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के खाचरोद स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाकर कुल 68 प्रकरणों से रू 23,240/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों में सतर्कता लाने तथा उचित टिकट लेकर यात्रा करने हेतु रतलाम मंडल के सभी खंडों में टिकट जांच अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी तारतम्यर में 28.मार्च को खाचरोद स्टेाशन पर सघन टिकट जांच अभियान का संचालन किया गया। टिकट जांच के दौरान कुल 68 प्रकरणों से रू 23,240/- का रेल राजस्वा प्राप्ता हुआ। इन 68 प्रकरणों में 66 प्रकरण बिना टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों का था। टिकट जांच में कुल 13 टिकट चेकिंग स्टॉफ शामिल थे तथा उनके द्वारा कुल आठ गाडिय़ों को चेक किया गया। रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वो गाडिय़ों में या स्टेिशन/प्लेलटफार्म पर उचित टिकट या प्राधिकार पत्र के साथ प्रवेश कर सम्मान पूर्ण यात्रा का अनुभव लें।
खाचरोद स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान, 23,240/ का रेल राजस्व प्राप्त
