खबर पक्की : आलोट। देश का महा त्योहार मेरा वोट मेरा अधिकार को लेकर निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थानीय कन्याशाला स्कूल में कर्मचारियों एवं मतदाताओं की बैठक आयोजित की गयी। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपनी आहुति देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम् भूमिका हर मतदाताओं को निभानी है।
उक्त विचार आलोट अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी चन्दरसिंग सोलंकी ने व्यक्त किये। इस अवसर पर मतदाताओं को प्रेरित करते हुवे मतदान करने की शपथ भी दिलाई गयी तथा होली मिलन समारोह के तहत मतदाताओं को गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हाथो पर टेटू भी बनाये गए। इस अवसर पर तहसीलदार अनिल कुशवाह, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं स्वीप नोडल विवेक नागर, महिला बाल विकास अधिकारी बरखा जोशी, प्राचार्य फिरोज खान, मतदाता अनिल भरावा, यसवंत सोनी, आनंद चावला, शिवनारायण व्यास, अशोक पुरोहित, राजेश जोशी, मनोज शर्मा, अनूप राठोर अदि उपस्थित थे। आभार प्रदीप गुप्ता ने माना। उक्त जानकारी स्वीप सहायक नोडल राजेश जोशी ने दी।
होली मिलन समारोह में मतदान करने की शपथ दिलाई
