खबर पक्की: रतलाम शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है जगह जगह गंदगी के ढेर और घर से कचरा उठाने की व्यवस्था गड़बड़ाने से शहर में मच्छरों का प्रकोप भयानक बढ़ गया है जबकि अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है। जिला प्रशासन और नगर निगम ने यदि इस पर तुरंत ध्यान नहीं दिया और सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद चौबंद रखते हुए कीटनाशकों का छिड़काव नहीं किया तो शहर में मलेरिया और डेंगू को फैलने में देर नहीं लगेगी जिसकी चपेट में लोकसभा चुनाव में लगे मतदान कर्मियों के साथ साथ मतदाता भी आएंगे। रतलाम झाबुआ सीट पर 19 मई को मतदान होना है उस वक्त भयानक गर्मी रहेगी गर्मी के साथ यदि मच्छरों के कारण डेंगू और मलेरिया का प्रभाव बढ़ता है तो मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुटे हुए प्रशासन के प्रयासों को धक्का लग सकता है अतः मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को जल्द से जल्द कदम उठाना चाहिए ज्ञातव्य हो कि मच्छरों के मामले को लेकर पूर्व कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल ने भी वर्तमान निगमायुक्त को नियमित अंतराल पर कीटनाशक नहीं छिड़कने के लिए डांट फटकार लगाई थी अतः कलेक्टर मैडम को निगमायुक्त को तलब कर तुरंत मच्छरों पर कंट्रोल करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी लेना चाहिए।
