खबर पक्की: कल स्वरांजलि म्यूजिक स्कूल के बच्चों द्वारा मूक बधिर बच्चों की सहायता के लिए किए गए संगीत कार्यक्रम के दौरान मूक बधिर बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी मूक बधिर बच्चों मंजू मुनिया और राधा डामर द्वारा नृत्य के माध्यम से स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया साथ ही प्रह्लाद, राहुल मकवाना, गोविन्द राठौर ,चेतन , रेखा और दीपक ने सुगम मतदान हेतु मोनो एक्टिंग कर मतदान के महत्व को समझाया 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने बताया कि पांव नहीं तो पहियों पर आओ लेकिन अपनी राय बताओ पिछले विधानसभा चुनाव में रतलाम में इनका वोट प्रतिशत 61% रहा और सामान्य का 75% इस बार हमें 14% की भरपाई करने के हौसले से हमें वोट करना है। मोनो एक्टिंग के दौरान कमेंट्री शशि कुमार सिंह द्वारा की गई। भारी तादाद में उपस्थित श्रोताओं ने इस कार्यक्रम की बहुत तारीफ की।
