खबर पक्की : आलोट। आज आलोट नगर के अंबेडकर भवन परिसर में आलोट तहसील के समस्त बीएलओ की बैठक रतलाम अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा ली गई जिसमें आलोट एसडीएम चंदर सिंह सोलंकी के साथ ताल तहसीलदार पारसमल कुन्हारा, जनपद सीईओ गोवर्धन मालवीय खंड शिक्षा अधिकारी विवेक नगर भी उपस्थित रहे बैठक में बताया गया कि लोक सभा चुनाव 2019 को लेकर मतदाता सूचियों मे किसी प्रकार की कोई त्रुटि या समस्याओं को लेकर समस्त बीएलओ की बैठक ली गई है ताकि चुनाव के समय मतदान संबंधी किसी प्रकार की समस्या ना आए एवं मतदाता सूचियों को लेकर कई विषयों पर चर्चा की।
