श्री नगर। जम्मू कश्मीर में अराजक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल के बाहर ड्यूटी कर रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। डीएसपी धार्मिक स्थल के बाहर ड्यूटी दे रहे थे। घटना शुक्रवार सुबह श्रीनगर के नोहट्टा क्षेत्र की है। रमजान माह का आखिरी शुक्रवार होने से इस बाजार में खासी भीड़ थी, डीएसपी अयूब पंडित इलाके में अपनी ड्यूटी कर रहे थे, अचानक एक धार्मिक स्थल से कुछ असामाजिक तत्व बाहर आए और अयूब पंडित पर हमला कर दिया। भीड़ में शामिल हमलावरों ने उन्हें इतना पीटा की डीएसपी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीएसपी अयूब पंडित भी नोहट्टा से सटे खानयार क्षेत्र के निवासी है। उन्होंने खुद को भीड़ से बचाने की कोशिश भी की लेकिन असफल रहे। खुद डीएसपी के सुरक्षाकर्मी भी भीड़ को उग्र होते देख मौके से भाग निकले।
